फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑटो से गिरकर घायल हुई महिला की मौत

Wed, 20 Mar 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को ऑटो से गिरकर घायल हुई एक महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला अपनी बहन के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने को मटसेना क्षेत्र में जा रही थी।
विज्ञापन

धर्मा देवी (52) निवासी मोतीनगर आसफाबाद की निवासी थी। धर्मा देवी सोमवार को अपनी बहन रामवती के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव चितावली थाना मटसेना जा रही थीं। रास्ते में दबरई के पास वह असंतुलित होकर ऑटो से नीचे गिर पड़ीं, जिससे गंभीर चोटें आईं। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान धर्मा देवी की आगरा में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया है। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि महिला ऑटो से गिरकर घायल हुई थीं। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें