फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 22 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रविवार रात पति से विवाद के चलते विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष विवाहिता के शव को अपने साथ ले गए। विवाहिता की दो साल पहले ही शादी हुई थी।थाना क्षेत्र के गांव बड़ा कूआ निवासी अरुण कुमार की शादी फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर अंतर्गत गांव कुतुकपुर करखा निवासी रोली के साथ 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। परिजन के अनुसार पति अरुण मजदूरी कर परिवार का पोलन पोषण कर रहा था। अरुण के परिजन ने बतया कि करीब एक वर्ष पूर्व अरुण के विषवैल निकलने पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। रविवार शाम छह बजे करीब भी रोली का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

परिजन घर के बाहर थे, तभी रात आठ बजे रोली (23) ने कमरे के दरबाजे के ऊपर लगे वेंटिलेशन में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब तक परिजन को इसकी जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मायका पक्ष पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले गया। विवाहिता की एक साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें