फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने ननदोई पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

Mon, 15 Jan 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। क्षेत्र के ग्राम रुधावली में महिला ने ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने एक माह पूर्व की घटना का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुवार फरवरी 2020 में हादसे में उसके पति को गंभीर चोटें आईं थीं और वह कमजोर हो गए थे। इसका फायदा उठाते हुए 3 दिसम्बर 2023 को रात 12 बजे बहनोई अरुण कुमार निवासी थाना जवां जिला अलीगढ़ कमरे में घुस आए और गलत काम किया। महिला का आरोप है कि बहनोई ने धमकी दी थी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह मेरे पुत्र और पति को मार देगें। पीड़ित महिला पिता और भाई के साथ थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन






सड़क हादसे में मैनपुरी के युवक की मौत

सिरसागंज। ग्राम बहादुरपुर के पास के व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक का नाम सतेन्द्र है और वह शाहजहांपुर थाना करहल जिला मैनपुरी का निवासी है। प्रधान ने बताया कि मृतक मानिसक रूप से बीमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें