संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोहिनूर रोड निवासी महिला की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोहिनूर रोड निवासी आसमा (25) की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। परिजनाें की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामगढ़ रामप्रवेश का कहना है कि आसमा मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। करीब साढ़े तीन साल पूर्व आबिद ने आसमा से शादी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल महिला की मौत का कारण बुखार बताया गया है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। संवाद