फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में चलती बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह होली मिलने के लिए पति के साथ बाइक से जा रही थीं। हादसा होते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला शांतिनगर निवासी करिश्मा (30) सोमवार को होली मिलने के लिए पति अर्जुन के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थीं। आसफाबाद चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक ही महिला गिरी तो उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग आ गए। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मायके पक्ष के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। बस उनकी मांग थी कि अर्जुन के नाम जो भी संपत्ति है उसे उसके पांच वर्षीय बेटे के नाम कर दिया जाए। इस बात पर अर्जुन और उसके परिवार के लोग भी राजी हो गए। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें