फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंधी में झोपड़ी पर रखा सीमेंट के पोल का टुकड़ा गिरने से महिला की मौत

Tue, 26 May 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतका सविता देवी का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतका सविता देवी का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव खेरिया सिकनी गुहाना में सोमवार रात आई तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झोपड़ी में खाना बना रही सविता देवी (35) आंधी के दौरान पानी लेने के लिए जैसे ही बाहर निकलीं, वैसे ही झोपड़ी के ऊपर सहारे के लिए रखा सीमेंट के पोल का एक भारी टुकड़ा सीधे उनके सिर पर आ गिरा। मलबे में दबने और सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह लहूलुहान हो गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत निजी अस्पताल और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों चंद्रशेखर, पुष्कर और चांदनी को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। इस हादसे के बाद मृतका के भांजे गंगा सिंह सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं राजस्व विभाग की टीम सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने के लिए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें