फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में संचालित शिवा हॉस्पीटल में शुक्रवार को रात एक प्रसूता की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात में ही जाकर प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया। हालांकि यह अस्पताल पंजीकृत है। परिजन के मुताबिक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने महिला का प्रसव किया था। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने देर रात शिवा अस्पताल पहुंचकर सील कर दिया। नोडल अधिकारी डाॅ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई है। महिला की मौत के मामले में जांच की जाएगी।