फिरोजाबाद। उपनेश (30) पत्नी निवासी न्यू आंबेडकर नगर की मंगलवार की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के संबंध में सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में महिला के रिश्तेदार व परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आपसी सहमति के बाद परिजन व रिश्तेदार शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर गए।
कार पलटने से पांच घायल
नारखी। थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पलटने से एक राहगीर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना थाना क्षेत्र के गांव कपावली की है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित कार अचानक पलट गई। कार पलट जाने से एक राहगीर सुरेश व कार में बैठे रामरतन,सुखवीर और कप्तान सिंह आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई।