संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। गांव अकबरपुर कुतकपुर में महिला की बीमारी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के निर्मल सिंह की दो वर्ष पूर्व वैजयंती देवी (21) से शादी हुई थी। महिला तपेदिक बीमारी से पीड़ित थी। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया महिला का उपचार मायके पक्ष के लोग सैफई में करा रहे थे। शनिवार को महिला को मायके पक्ष के लोग अकबरपुर कुतकपुर में छोड़ गए। परिजन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया शिकायत मिलने पर महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।