फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बीमारी से पीड़ित महिला ने बुधवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल निवासी कमला देवी (55) काफी समय से बीमार चल रही थी। इसके चलते वह मानसिक रुप से परेशान भी रहती थी। बुधवार को कमला देवी ने घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को फंदे पर लटका देख परिजन ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर शिकोहाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला ने बीमारी के कारण फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें