फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार दिन बाद उपचार के लिए आई महिला, बोली-हाथरस सत्संग में हुई हूं घायल

Sat, 06 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाथरस साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में घायल एक महिला चार दिन के बाद सरकारी ट्राॅमा सेंटर उपचार कराने को पहुंची। साथ ही वह दावा कर रही थी कि वह सत्संग में मची भगगड़ में गिरकर घायल हो गई। पति के दिल्ली में होने के कारण उपचार के लिए उस समय नहीं आ पाई थीं। हाथरस सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में दो जुलाई को साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगाें की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए थे। शुक्रवार रात एका के गांव नगला बनिया निवासी चंद्रमुखी सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंची। जहां उन्होंने बताया कि वह सत्संग में गिरकर घायल हो गईं थी। किसी तरह वह अपने घर आ गईं थीं। उनके पति रामसेवक दिल्ली में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को दिल्ली से पति के आने के बाद वह उपचार कराने के लिए आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें