महिला 18 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार
टूंडला। एसडीएम ने थाना रजावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदी में एक घर से शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर छापा मारा। उन्हें 18 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। एसडीएम ने महिला व बरामद हुई शराब को पुलिस के हवाले किया है।
उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब जानकारी मिली कि थाना रजावली के गांव मोहम्मदी में एक घर से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने गांव मोहम्मदी निवासी प्रेमपाल सिंह कुशवाह के घर पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान प्रेमपाल की पत्नी सुनीता देवी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गई हैं। मौके से 18 पेटी देशी शराब, जिसमें करीब 810 पैकेट बरामद किए हैं। उन्होंने शराब सहित महिला को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। संवाद