फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एआरटीओ कार्यालय में हावी दलाली पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारी वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने जाए तो दलालों के बिना कोई काम नहीं होता है। लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। जिलाधिकारी से अंकुश लगाए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पुराना डाकखाना चौराहे स्थित विनायक कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि आरटीओ ऑफिस में फैले भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के यदि कोई व्यापारी चार पहिया या दोपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने अथवा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने अथवा नवीनीकरण कराने को जाए तो कोई काम नहीं होता है। जबकि वहां सक्रिय बिचौलिया के काम आसानी से हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल शीघ्र ही एआरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। शीघ्र ही तिथि तय की जाएगी।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि गलती किसी विभाग में हो रही है अफसरों को ध्यान देना चाहिए। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का निर्णय उचित है। हरिशंकर अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री, रमाशंकर यादव दादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता अमीना, आकृति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष परशुराम लालवानी ने अपनी बात को रखा। इस दौरान चंचल गोयल, पवन दीक्षित, भानु उपाध्याय, चरित्र मोहन जैन, अर्जुन उपाध्याय, विवेक कौशल, श्रीगोपाल शर्मा, मनोज कटारिया, सत्येंद्र राठौर, सुनील कुमार तोमर, करण सिंह राठौर मौजूद थे।