फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होगा चुनाव

Mon, 21 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी पर अधिसूचना ने ब्रेक लगा दिया। आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ चुनावी काउंटडाउन का भी आगाज हो गया। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव जिले में चार चरणों में होगा। आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ जिला प्रशासन ने सरकारी कामकाज को रोककर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन ब्लाक मुख्यालयों व जिला पंचायत के सदस्यों के नामांकन जिला मुख्यालय पर होंगे। आयोग का पत्र आने के साथ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के नामांकन के लिए आरओ एवं एआरओ की भी तैनाती कर ली। इनको शीघ्र ही प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें आयोग की नियमावली से अवगत कराया जाएगा। चारों चरणों की मतगणना एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन


प्रथम चरण
ब्लाक-एका, नारखी, टूंडला-क्षेत्र पंचायत के वार्ड-325
जिला पंचायत के वार्ड-12
मतदान केंद्र- 386
बूथ- 690
कुल मतदाता-453822।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात, आठ, नौ व दस एवं 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21।
नामांकन  28 व 29 सितंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व एक अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन तीन अक्तूबर को होगा।
मतदान नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

द्वितीय चरण
ब्लाक हाथवंत-फीरोजाबाद-क्षेत्र पंचायत के वार्ड 193
जिला पंचायत के वार्ड-सात
मतदान केंद्र-223
बूथ-397
कुल मतदाता-277258 ।
जिला पंचायत के वार्ड-11, 12, 13, 22, 23, 24, 25।
नामांकन-एक एवं तीन अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच-चार एवं पांच अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन छह अक्तूबर को होगा।
मतदान 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

तृतीय चरण
ब्लाक अरांव-जसराना-क्षेत्र पंचायत के वार्ड-136
जिला पंचायत के वार्ड-छह
मतदान केंद्र-179
बूथ-301
कुल मतदाता-203008।
जिला पंचायत के वार्ड-एक, दो, तीन, चार, पांच व छह।
नामांकन छह एवं सात अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच आठ एवं नौ अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन दस अक्तूबर को होगा।
मतदान 17 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

चतुर्थ चरण
ब्लाक शिकोहाबाद, मदनपुर क्षेत्र पंचायत के वार्ड-136
जिला पंचायत के वार्ड -आठ
मतदान केंद्र-278
बूथ-424
कुल मतदाता-297647।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33।
नामांकन नौ एवं दस अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच 14 एवं 15 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक।
नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन 16 अक्तूबर को सुबह आठ से कार्य समाप्ति तक।
मतदान 29 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें