फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। ठारपूठा टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार (36) की रविवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन में कोहराम मच गया। उसकी तबीयत करीब 15 दिन से खराब चल रही थी। वह तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक शिकोहाबाद सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत थे। संवाद