फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पति से कहासुनी के बाद फंदे से झूली महिला, मौत, पुलिस कर रही जांच

Thu, 02 Feb 2023 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति से विवाद होने पर महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ला की है। यहां के निवासी राजा जैन का अपनी पत्नी नेहा (24) से बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर नेहा ने घर के अंदर फंदे पर लटक गई। नेहा को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

परिजन महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने मामले की सूचना दक्षिण पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें