फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैनामा करने से मना किया तो बेटों ने तहसील में किया हंगामा

Tue, 19 Mar 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बेटों द्वारा जबरन बैनामा कराने का प्रयास किया तो मां ने मना कर दिया। इस दौरान मां-बेटों में जमकर विवाद हो गया। विवाद और हंगामा के बीच लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने तहसीलदार से गुहार लगाई तो उन्होंने पुलिस को बुला लड़कों को पकड़वा दिया। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी सोनू एवं संदीप अपनी मां ममता के साथ मंगलवार को तहसील में पहुंचे। जहां उन्होंने मां के नाम जमीन का बैनामा अपने नाम कराने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला की बेटी भी आ गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटों में विवाद हुआ तो महिला ने जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया। जबरन कराने का प्रयास करने पर महिला रोते हुए तहसीलदार लालता प्रसाद के पास पहुंच गई। महिला और बेटों के बीच हुए विवाद के दौरान तहसील मे काफी देर तक हंगामा के हालात बने रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा तहसील में हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। महिला द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दो बेटों जबरन मां से जमीन को अपने नाम बैनामा कराने का प्रयास कर रहे थे। महिला द्वारा रोते हुए पूरी घटना बताने पर बेटों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं मानने पर थाना प्रभारी को बुलाकर दो लोगों को पकड़वाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालता प्रसाद, तहसीलदार जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें