वार्ष्ज्ञिकोत्सव में उपस्थित छात्र-छात्राएं
माधौगंज स्थित ज्ञान ज्योति इंटर कालेज में शैक्षणिक सत्र के समापन पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अंक तालिकाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक प्रमोद यादव, मनोज यादव ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा विकासोन्मुख और रोजगार परक होनी चाहिए। विद्यालय इसी उद्देश्य को लेकर चल रहा है। इस अवसर पर सफल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा, प्रदीप यादव, महेश बाबू, मिजाजी लाल, सुखवीर सिंह, गुरुदेव सभासद बिजेंद्र, रामनरेश प्रधान, अशोक कुमार प्रधान, बीके यादव, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्री यादव, आरके यादव आदि मौजूद रहे।