फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा जिला कार्यालय पर जीते पार्षदों का स्वागत

Sun, 14 May 2023 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर जीते पार्षदों का स्वागत
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रभारी गोपाल अंजान बोले जिस उत्साह से जनता ने जिताया उसी उत्साह से कराएं क्षेत्र का विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर नगर निगम में निर्वाचित हुए पार्षदों का रविवार को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर 32 भाजपा के साथ-साथ तीन निर्दलीय पार्षद अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं से बिना भेदभाव के ही विकास कार्य कराने पर जोर दिया।
भाजपा ने फिरोजाबाद नगर निगम में 32 पार्षदों ने जीत हासिल की। इन सभी पार्षदों का स्वागत समारोह भाजपा के मोढा कनैटा स्थित कार्यालय पर निकाय चुनाव प्रभारी एवं एमएलसी गोपाल अंजान, नगर विधायक मनीष असीजा एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की मौजदूगी में सभी का स्वागत किया गया। निकाय चुनाव प्रभारी गोपाल अंजान ने कहा कि जिस उत्साह के साथ वार्ड की जनता ने चुनकर भेजा है उसी उत्साह के साथ वार्ड का विकास बिना किसी भेदभाव के साथ कराएं। ताकि समूचे नगर का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि नगर की जनता ने दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया है। इसका ध्यान रखते हुए हम सभी को काम करना होगा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पूरी टीम को जीत की बधाई दी। शिकोहाबाद से पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा के विश्वास की जीत है। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि इस दौरान पार्टी के सभी 32 पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीयों में वार्ड 66 से शानू अंसारी, वार्ड 12 रामगोपाल यादव,वार्ड दस से रेखा राठौर के प्रतिनिधि सुभाष राठौर का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, सत्यवीर गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला, नवीन प्रकाश उपाध्याय, सुनील शर्मा, अमित गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें