फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने रसीदपुर कनेटा पर पानी पाउच की फैक्टरी पर छापेमारी की। बगैर लाइसेंस के फैक्टरी संचालित मिलने पर मशीन को सील कर दिया। वहीं, तैयार रखे पानी पाउच नमूनों को जब्त करके नष्ट करा दिया। टीम ने पानी पाउच का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं, अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई।सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम रसीपुर कनेटा स्थित पानी पाउच फैक्टरी पर पहुंची। टीम ने देखा तो यहां पांच हजार पानी पाउच तैयार रखे थे, जो सप्लाई के लिए जा रहे थे। टीम ने देखा कि फैक्टरी स्वामी से खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने पांच हजार पानी पाउच को नष्ट करा दिया।
पानी पाउच को पैक करने वाली मशीनों को सील कर दिया। टीम ने पानी पाउच का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इस प्लांट का संचालन यतेंद्र कुमार बंटू के द्वारा किया जा रहा था। वहीं, सुहाग नगर चौराहा स्थित पप्पू मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। टीम में सुनील शर्मा, ओपी सिंह, अनिल यादव, यशपाल शामिल रहे।