फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचा लहरा कर पीड़ित को दे रहा था धमकी,गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा लहरा कर पीड़ित को दे रहा था धमकी,गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। वादी को तमंचा दिखा कर मुकदमा वापस लेने को दवाब बना रहे एससी एक्ट के वांछित अभियुक्त को थाना मटसेना ने तत्परता दिखाते हुए मय असलहा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। थाना मटसेना पुलिस को सूचना मिली कि एससी एक्ट में वांछित एक अभियुक्त पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने अन्यथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। अभियुक्त के हाथ में तमंचा भी है। सूचना मिलने पर आनन-फानन में सक्रिय हुई थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव अलहाददपुर निवासी विजय भान यादव को गांव स्थित एक चरी के खेत से धर दबोचा। जानकारी के अनुसार अभियुक्त विजयभान के विरुद्ध गांव अलहदादपुर निवासी पीड़ित मायाराम ने उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें