एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटा स्ट्रेचर पर लेटा रहा वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटा स्ट्रेचर पर लेटा रहा वृद्ध
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशननगर निवासी वृद्ध जगदीश प्रसाद पचौरी पुत्र राधाकिशन पचौरी को परिवारीजन दोपहर करीब दो बजे बेहोशी की हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने वृद्ध को भर्ती कर लिया। वृद्ध को अस्पताल वार्ड तक ले जाने के बाद पीड़ित परिवारीजनों को करीब एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस के आने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वृद्ध बेहोशी की हालत में स्ट्रेचर पर ही लेटा रहा।