फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 03:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सुभाष तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया है। जोकि पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कई माफियाओं द्वारा परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षाएं दिलाई जा रही थीं। जिस पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। इस दौरान कई अभियुक्त फरार हो गए थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे सचिन यादव निवासी सौरख थाना नसीरपुर को सुभाष तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें