फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल ने स्वाभिमान यात्रा के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने स्वाभिमान यात्रा के लिए निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

सुभाष तिराहे से शुरू होकर नगर क्षेत्र में किया भ्रमण, रसूलपुर पर हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपना 50 वां स्थापना वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में नगर में मोटर साइकिल स्कूटर रैली निकाली गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई मोटरसाइकिल स्कूटर रैली का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सुभाष तिराहे से शुरू होकर आगरा गेट,गांधी पार्क चौराहा,रानीवाला मार्केट,सेंट्रल टॉकीज चौराहा, गंज चौराहा, शास्त्री मार्केट,सदर बाजार,छोटा चौराहा,गली बौहरान, उर्वशी चौराहा,नलबंद चौराहा से रसूलपुर थाना के चौराहा पर समापन किया। समापन के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के द्वार के तहत मोटरसाइकिल से जनजागरण अभियान चलाने का काम किया है। प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल 23 तारीख के लिए जोर शोर से जनसंपर्क कर रहा है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि 23 मार्च को महानगर व्यापार मंडल व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का अभूतपूर्व जगह जगह पर दुकान दुकानों पर स्वागत व सम्मान कर एक नई पहल के तहत व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगा। इस दौरान रमाशंकर यादव दादा,रामबाबू झा, पंकज यादव, दिनेश यादव, ओमप्रकाश राठौर, चंचल गोयल, परशुराम लालवानी,भानु उपाध्याय,राजपाल यादव,अर्जुन उपाध्याय,प्रमोद कुमार झा,किशन शर्मा,जय किशन शर्मा,आदित्य दीक्षित,मनोज राणा,विवेक कौशल,मुकेश शर्मा पारुल गुप्ता सहित काफी लौग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें