फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शुक्रवार को जरूरतमंदों को भोजन वितरण के लिए नायाब तहसीलदार सदर को भोजन के पैकेट दिए गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कोरोना के प्रकोप के कारण लागू लॉक डाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिनिधि ने जरूरतमंदों को भोजन वितरण हेतु तैयार कराए 200 पैकेट नायाब तहसीलदार सदर को सौंपे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा,आशीष अग्रवाल,प्रशांत जैन एवं पारूल गुप्ता आदि मौजूद रहे।