फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अध्यक्ष व सचिव पद के लिए सात को होगा मतदान

Fri, 02 Feb 2024 03:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना बार एसोसिएशन के पदों के लिए चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जहां तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। वहीं आम सहमति नहीं बनने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर मतदान होगा। माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी प्रयास करते नजर आए।चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर सिंह यादव एवं बलबीर सिंह एका, उपाध्यक्ष के लिए राकेश कुमार एवं बलबीर सिंह दयापुर, शीलेंद्र सिंह और सचिव के लिए पवन चौहान एवं ब्रजकिशोर उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें शीले्ंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। तीनों ही पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में होने कारण मतदान कराने की बात कही। वहीं जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उपसचिव पद पर राघवेंद्र सिंह, ऑडीटर पद पर अवधेश कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। अन्य पदों के लिए सत फरवरी को मतदान होगा। सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें