तनाव मुक्ति शिविर में अलौकिक जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
तनाव मुक्ति शिविर में पूनम बहन ने मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देवी स्वरूपों की झांकी सजाई गई। भक्ति की तरंग के साथ तनाव मुक्ति के उपाय बताए। पूनम बहन ने बताया कि संस्था की स्थापना 1936 में प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा की गई थीर। प्रजापिता ब्रह्मा का लौकिक नाम दादा लेखराज था। दादा लेखराज का जन्म सिंध प्रांत के हैदराबाद में 1876 में हुआ था। इस ब्रह्मा कुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी है, जो 101 वर्ष की आयु के बाद भी सभी 9000 सेवा केंद्रों को संभालती है। आज यह संस्था आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान कर जीवन को खुशहाल बना रही है। कार्यक्त्रस्म में देवीचरन अग्रवाल ,शंकर गुप्ता, पवन अग्रवाल, रामनिवास गुप्ता, नीरज शर्मा , डा. प्रभाष्कर राय, जीके शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, राकेश गोयल, रवि शर्मा, अनिल शर्मा , मुन्ना पंडित, अनुपम शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।