फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्दी शुरू होते ही बजहेरा में फैला वायरल फीवर

Mon, 27 Nov 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी के गांव बजहेरा में सर्दी शुरू होने के साथ ही जुकाम, खांसी, बुखार से ग्रामीण परेशान हैं। हर घर में वायरल फीवर के मरीज हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा में सर्दी बढ़ने के साथ ही वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में लगभग प्रत्येक घर में वायरल फीवर के मरीज हैं। बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं , खांसी, बुखार व जुकाम से पीड़ित हैं। वे झोलाछापों से इलाज करा रहे हैं, लेकिन एक मरीज सही होता है, वहीं परिवार के दो से तीन लोग बीमार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी मरीजों का इलाज नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में नीलेश वर्मा, जेपी बाबा, पूरन सिंह, ओमवीर सिंह, सुरेशचंद्र, बिहारी लाल, वीरेंद्र सिंह, बेताल सिंह आदि है।
विज्ञापन



गांव में ये हैं बीमारी से परेशान

टूंडला। दीपक, गुंजन, रामवीर, लीलावती, शिमला देवी, रामकेशनी, छोटी, बादामी, कपूरी, नीतू, रौकी, विश्नु, सुरेश आदि हैं।




गांव में वायरल फीवर फैलने की किसी भी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी है। अगर गांव में लोग बीमार हैं तो मंगलवार को शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी तथा दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


डाॅ. कृति गुप्ता सीएचसी अधीक्षक, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें