फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कॉलोनी निर्माण के लिए काश्तकारों से प्रस्ताव मांग रहा विप्रा

Sun, 14 Jan 2024 02:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीएम आवास योजना शहरी के तहत विप्रा द्वारा प्रस्तावित कॉलोनी निर्माण से जुड़़ी प्रक्रिया तेज हो गई है। विप्रा द्वारा आवासीय कॉलोनी निर्माण के लिए पचवान स्थित करीब 15 एकड़ भूमि अर्जन के लिए क्षेत्रीय किसानों व काश्तकारों से प्रस्ताव मांगे हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 500 आवासीय क्षमता वाली कॉलोनी निर्माण कराया जाना है। आवासीय निर्माण के लिए पचवान व बैंदी के पास हाईवे किनारे का स्थल चयनित किया गया है। स्थल चयन एवं प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद विप्रा प्राधिकरण द्वारा अब क्षेत्रीय किसानों व काश्तकारों से प्रस्ताव मांगे हैं। विभागीय के मुताबिक कॉलोनी निर्माण के लिए लगभग 15 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना है। इसमें से कुछ अवशेष भूमि के अधिग्रहण अथवा अर्जन के लिए क्षेत्रीय किसानों व काश्तकारों से संपर्क किया जा रहा है। एक्सईएन मनोज द्विवेदी के अनुसार कॉलोनी निर्माण के लिए करीब 12 एकड़ भूमि उपलब्ध है। अवशेष भूमि के लिए स्थानीय काश्तकारों से संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही भूमि अर्जन की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें