फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विमल जागृति मंच ने निकाली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

Fri, 17 Mar 2023 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विमल जागृति मंच ने निकाली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा
विज्ञापन

महाआरती में उमड़े लोग, जयकारों से गूंजा पंडाल

शिकोहाबाद। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय में पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा पूजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
सायं साढ़े छह बजे नसियाजी पर बालयोगी 108 अमित सागर महाराज के सानिध्य में 15 थाल सजाकर महाआरती का आयोजन किया गया। आरती बैंड बाजों के साथ नृत्य करते हुए समाज के श्रीगंज जिनालय में पहुंचे। इस दौरान समाज की महिलाएं, बच्चों और पुरुष धूमधाम के साथ पुष्प वर्षा करते हुए निकले। रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाई गई। शोभायात्रा नसियाजी से नारायण होटल, स्टेट बैंक, बड़ा बाजार, जैन स्ट्रीट होते हुए मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय में पहुंची। यहां 1008 दीपक से महाआरती की गई। इसके बाद लोगों ने आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक मनाया। जिसमें बालक धैर्य जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज के सभी लोगों ने भगवान आदिनाथ का पालना झुलाकर जन्म महोत्सव मनाया गया। बाहर से आए संगीतकारों ने आदिनाथ भगवान के जयकारे से जिनालय गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर सेठ अशोक जैन, प्रिंस जैन, आलोक जैन, शैलेंद्र जैन, राहुल जैन, कपिल जैन, दीपक जैन, गौरव जैन, मयंक जैन, ज्ञानेंद्र जैन, पंकज जैन सहित विमल जागृति मंच के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें