फिरोजाबाद। जिले में इस माह तीन लाख 78065 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए मनरेगा कार्य शुरू कराने की कसरत की जा रही है। इसी कवायद के चलते ग्राम विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने हेतु सीडीओ नेहा जैन ने को मनरेगा व ग्राम विकास विभाग से जुडे अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। कोरोना-19 के प्रकोप के चलते लागू लॉक डाउन के बीच जिले में ग्राम विकास व मनरेगा कार्य पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है। शासन द्वारा मनरेगा कार्यों हेतु जिले में अप्रैल-मई माह के लिए तीन लाख,78065 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही मनरेगा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन ग्राम विकास एवं मनरेगा कार्यों को गति देने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए रूप रेखा तैयार की जा रही है। वहीं लॉक डाउन के कारण डेढ माह से ठप ग्राम विकास कार्यों को गति देने के इरादे से सीडीओ नेहा जैन ने ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों एवं मनरेगा कार्मिकों की बैठक विकास भवन में आहूत की।