फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाईकर्मी पहनेंगे एक खास किस्म की ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए एक खास किस्म की ड्रेस पहनने को दी जाएगी। अरांव ब्लाक में सक्रिय एक स्वयं सहायता समूह ने उक्त ड्रेस तैयार की है। कोरोना-19 एवं अन्य संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियेां को पहनने के लिए एक खास किस्म की ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। अरांव ब्लाक अधिकारियों की प्रेरणा से ब्लाक क्षेत्र में सक्रिय स्वयं सहायता समूह द्वारा सनील (एक खास किश्म का रेशमी कपड़ा) द्वारा इस ड्रेस का निर्माण किया है। सफाई कर्मचारी सफाई कार्यों के दौरान सिर से पांव तक ढक जाएंगे। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने उक्त ड्रेस को तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक एवं अन्य संसाधन संबंधी मदद की पेशकश की है।खास बात यह है कि उक्त ड्रेस कुछ सफाई कर्मियों को उपलब्ध भी करा दी गई है। हाथवंत में कर्मचारियों को नहीं मिले मास्क व सैनीटाइजर हाथवंत ब्लाक में तैनात सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मास्क एवं सैनीटाइजर उपलब्ध कराने की मांग की है। कर्मचारी संघ द्वारा इस आशय का एक ज्ञापन सीडीओ नेहा जैन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें