जसराना। थाना जसराना के गांव मौहम्मदाबाद पाढ़म निवासी रिंकू कुमार अपनी विद्युत लाइन का स्टीमेट बनवाने जसराना के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में आया था। वहां पर पहले से ही उसके गांव के मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार एवं सोनेलाल मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली गलौज करते हुए तीनों ने मिलकर रिंकू की पिटाई लगा दी। चीख पुकार मचने पर लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने कहा कार्रवाई की जा रही है।