फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल प्रधान की उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विशंभर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पचोखरा। थाना पचोखरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छिकाऊ के वर्तमान प्रधान विशंभर सिंह बघेल (40) की रविवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 18 जून की सुबह करीब सात बजे जब बाइक से मोती गढ़ी स्थित अपने खेत पर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए आगरा ले जाया गया था, जहां रविवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और वह अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी छोड़ गए हैं। देर रात शव गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें