फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका ब्लाॅक के एक स्कूल में शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस शिक्षक ने वीडियो देखा तो वह तंज कसते नजर आए। वायरल वीडियो एका ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सिंहपुर का है। इस वीडियो में शिक्षक अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक और व्यक्ति बैठा है। मेज पर रखे एक पर्चा पर नमकीन रखी है। वहीं मेज के नीचे डस्टबिन के ऊपर दो गिलास रखे हैं और पैर के पास बोतल रखी है। स्कूल पहुंचे अभिभावक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो शिक्षक ने अपने पैर से बोतल को मेज के नीचे सरका दिया।
विज्ञापन

विभाग के व्हाट्सग्रुप पर जिसने भी यह वीडियो देखा, वह तंज कसता नजर आया। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। खंड शिक्षाधिकारी रामरूप का कहना है, कि मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें