फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व सभासद का तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल

Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शहर में पूर्व सभासद का तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में सभासद हाथों में तमंचा लिए हुए है। पूर्व विधायक के घर के पास फायरिंग की आवाज भी आ रही है।
विज्ञापन

यादव कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद का यह वीडियो 12 मार्च का है। इसमें देर रात काले रंग की शर्ट पहने हुए पूर्व सभासद व वर्तमान सभासद प्रतिनिधि अपने दो अन्य साथियों के साथ प्रोफेसर कॉलोनी में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में आए पूर्व सभासद के हाथ में तमंचा दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर बाद इसी कॉलोनी में रहने वाले जसराना से पूर्व विधायक रहे जयदान सिंह यादव के घर के पास फायरिंग की आवाज भी आती है।
एक युवक पूर्व विधायक के घर पर कोई भारी चीज फेंककर भागता हुआ दिखाई देता है। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। जो शहर में चर्चा का विषय बन गया। यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जो 12 मार्च का है। इस घटना में हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आरोपी की पहचान करके तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें