फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। तहसील जसराना की ग्राम पंचायत कताना में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ लेखपाल पर पट्टा आवंटन के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कताना में तैनात लेखपाल अनोखेलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते दिख रहा है। लेखपाल पर पट्टा आवंटन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लग रहा है। एसडीएम जसराना आदेश सिंह सागर का कहना है कि लेखपाल का रुपये लेते हुए वीडियो संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया वीडियो के आधार पर कुछ गड़बड़ मालूम हो रही है। लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें