फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसआईआर से तहसील में पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला तहसील में एसआईआर का कार्य करते पशु चिकित्सक व अन्य संवाद - फोटो : टूंडला तहसील में एसआईआर का कार्य करते पशु चिकित्सक व अन्य संवाद
विज्ञापन
टूंडला। तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कारण विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बूथों पर ड्यूटी लगाए जाने से तहसील में भीड़ बढ़ गई है। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगने से पशु अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम परिवर्तन के दौरान पशु चिकित्सक न मिलने से पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें निजी दुकानों से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। पशुपालक रामनाथ ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बीमार पशुओं का इलाज बाधित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें