फिरोजाबाद। नगर क्षेत्र के सभी वार्ड में कोरोना से बचाव हेतु जरूरी जागरूकता का संदेश देने के लिए प्रबुद्व नागरिकों की टीमें गठित की गई हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव से जुडे संदेश देंगे। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी ७० वार्डों में सोशल वॉलेटियर्स का गठन किया गया है। सोशल वॉलेटियर्स में समाज के प्रबुद्व लोगों को शामिल किया गया है। सभी को घर घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएंगे। यही नहीं मौहल्ला में सैनीटाइजेशन आदि की व्यवस्था को भी देखेंगे। टीम में शामिल प्रबुद्व जनों को कोरोना संदिग्धों की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग को भी देने की जिम्मेदारी सौपीं गई है।