संवाद न्यूज एजेंसीजसराना। जसराना के नगर पंचायत सभागार में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। बैठक के दौरान कानपुर में होने वाले सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कहा कि राजनीतिक अधिकारों के हासिल करने पर ही समाज को एक नई पहचान और दिशा मिलेगी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने बताया कि पिछले 30 सालों से अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद सभी वैश्य वर्गों की एकता और उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सभी क्षेत्रों में काम करना है। जिससे समाज आगे बढ़ सके। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में होने वाले सम्मेलन में पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी। बैठक के दौरान अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमन गुप्ता, वरुण गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।