फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंद मकान से बर्तन और लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 26 Nov 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के मोईनउद्दीनपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मौके से घर के बर्तन और लाखों के आभूषण चोरी करके ले गए। सुबह जगार होने पर पड़ोसी ने मकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। थाना नारखी के मोहिउद्दीनपुर निवासी रामभरोसी के घर शनिवार की देर रात चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रामभरोसी के बेटा रात्रि में कारखाने में काम करने गए थे। परिवार के के लोग दक्षिण क्षेत्र के हिमायुंपुर में किसी कार्यक्रम में गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मकान के ताले चटकाने के बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान स्वामी के बेटे सुनील ने बताया कि मकान में चोरी की सूचना पड़ोसियो ने ताला टूटा देखकर दी थी।इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर से बर्तन एक मंगल सूत्र, एक टीका, अंगूठी, पायल और कमर की पेटी चोरी कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस को सूचना देने के बाद भी जांच के मौके पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है घटना की जांच कराई जा रही है। गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक दूसरे के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें