फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो स्वर्णकारों को हिरासत में लेने पर हंगामा, दुकानें की बंद

Mon, 13 Mar 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्वर्णकारों को हिरासत में लेने पर हंगामा, दुकानें की बंद
विज्ञापन

चोरी का माल खरीदने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई, हवालात के पास जाने से रोकने पर स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष भड़के
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। चोरी का माल खरीदने के आरोप में उत्तर थाना पुलिस ने रविवार को दो स्वर्णकारों को उठा लिया। स्वर्णकारों की पैरवी करने के लिए स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा को होमगार्ड ने हवालात के पास जाने से रोक दिया। इस पर अध्यक्ष नाराज हो गए। विरोध में स्वर्णकारों ने प्रतिष्ठानों को बंदकर घंटाघर चौराहा पर नारेबाजी की।
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए आभूषण कृष्णपाड़ा स्थित कुछ स्वर्णकारों को सुहागनगर चौराहे पर चाय का होटल चलाने वाले एक युवक के माध्यम से बेचे हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। युवक ने दो स्वर्णकारों के नाम बताए। रविवार रात दोनों स्वर्णकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सोमवार को स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा को इसकी जानकारी हुई तो वह दुकानदारों के साथ थाना उत्तर पहुंचे। थाना उत्तर में तैनात एक होमगार्ड ने हवालात के पास जाने से रोक दिया। इस पर पैरवी करने वाले दुकानदार नाराज हो गए। वह थाने से सीधे घंटाघर पहुंचे। कृष्णपाड़ा बाजार को बंदकर नारेबाजी शुरु कर दी। बाजार बंद और नारेबाजी की सूचना पर स्वर्णकार महासभा के महामंत्री सुनील वर्मा उर्फ कल्लू मौके पर पहुंचे, उन्होंने मामले को शांत करा दिया। तब कहीं जाकर बाजार खुला और दुकानदारों का आक्रोश शांत हो सका। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष हवालात तक पहुंच गए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उनको रोका था। तभी विवाद हुआ था। जिसे शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गला दिए गए चोरी के आभूषण
बताया जाता है कि उत्तर पुलिस ने कृष्णपाडा से जिन दो स्वर्णकारों को हिरासत में लिया है। उनमें एक ने चोरी के आभूषण खरीदे थे, जबकि दूसरे ने उन आभूषणों को गला दिया। इससे चोरी के आभूषणों की पहचान नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें