फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का थाने में हंगामा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता

Sun, 12 Mar 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का थाने में हंगामा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता
विज्ञापन

पुलिस ने हवालात में डाला, पैरवी को पहुंचे नेता, माफी मांगने पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार दोपहर को थाना उत्तर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को उन्हें हवालात में बंद करना पड़ा। परिजन हिंदूवादी संगठनों के साथ पैरवी करने थाने पहुंचे। लिखित में माफी मांगने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

आर्यनगर स्थित इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास पड़ी भूमि को लेकर शिवशंकर तिवारी और इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के बीच मालिकाना हक को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शिव शंकर तिवारी इस विवाद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पहुंचे। फैसला पक्ष में आने पर शिव शंकर तिवारी ने निर्माण कार्य शुरु कराया। जिसका विरोध इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य गुलाम जिलानी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी और प्रशांत तिवारी ने किया। इसकी शिकायत शिव शंकर तिवारी ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर से की। नगर मजिस्ट्रेट ने उत्तर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। इसकी भनक जैसे ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी को लगी वह थाना उत्तर जा पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस से अभद्र व्यवहार करने लगे। कांग्रेस नेता द्वारा थाने में पुलिस से की गई अभद्रता और हंगामे के बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सीओ कमलेश कुमार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फिर भी नहीं माने। इस पर पुलिस ने कांग्रेस नेता को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अन्य लोग थाने पहुंचे। एक जनप्रतिनिधि ने भी कांग्रेस नेता के पक्ष में फोन कर हरीशंकर तिवारी को छोड़ने की पहल की। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाने में हंगामा करने के आरोप में हरीशंकर तिवारी को हवालात में बंद कर दिया था। उनके द्वारा लिखित रूप से गलती की माफी मांगने पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें