फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रसूता की मौत पर परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामला शांत होने के बाद परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव कोलामई निवासी शीतल देवी (26) शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। इससे परिजन में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम होने के साथ ही मरीज और तीमारदारों में खलबली मच गई। मामला बढ़ता देख सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। इसके साथ ही घटना की जानकारी की। इसके बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला की मौत पर परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें