फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में हंगामा

Tue, 09 May 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में हंगामा, अस्पताल सील
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के बाद परिजन एवं अस्पताल संचालक के बीच हुआ समझौता
-स्वास्थ्य विभाग की टीम हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आई महिला की मौत के बाद परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची थाना रसूलपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। हालांकि बाद मेें नर्सिंग होम स्टाफ और मृतका के परिजन में समझौता हो गया। समझौते के बाद परिजन शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर मामले की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया है।
जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद के खेड़ा राठौर निवासी गर्भवती रूबी (26) को परिजन उपचार के लिए थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित श्री श्याम हास्पिटल में लाए थे। उपचार के दौरान महिला की हालत खराब हुई। रविवार रात को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी होते ही थाना रसूलपुर का पुलिस फोर्स अस्पताल पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के पति हरिश्चंद्र का आरोप था कि उसने पत्नी काे जब भर्ती कराया था उस समय कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। पैरामेडीकल स्टाफ इलाज कर रहा था। गलत इंजेक्शन लगाने के कारण पत्नी की मौत हुई है। थाना पुलिस ने सुबह हंगामा होते देख शव को कब्जे में लेकर तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि महिला रूबी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव को पति व ससुरालीजन को सौंपा दिया है। इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। फोटोमहिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील
विज्ञापन


फोटो-16


स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच
फिरोजाबाद। महिला की मौत के बाद आसफाबाद स्थित श्री श्याम अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने के कारण अस्पताल को फिलहाल के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में श्याम अस्पताल में टीम पहुंची। यहां कोई भी चिकित्सक नहीं था। न ही कोई मरीज भर्ती था। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई। चिकित्सक संबंधित पत्रावलियां स्वास्थ्य विभाग ने मांगी है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस अस्पताल ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। चूंकि महिला की मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें