फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा में कम अंक पाने वाले करा सकेंगे स्कूटनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : परीक्षा में कम अंक पाने वाले करा सकेंगे स्कूटनी
विज्ञापन

- ऑन लाइन आवेदन को 19 मई की दी गई डेड लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में प्राप्त अंक से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को संवीक्षा (स्क्रूटनी) कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क जमा करने के साथ 19 मई तक आवेदन पत्र विभाग को भेजना होगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले परीक्षार्थी 19 मई तक बोर्ड कार्यालय के पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय प्रति प्रश्न पत्र संवीक्षा शुल्क 500 रुपये कोषागार में जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर फार्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट के साथ जमा किए गए शुल्क के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए संलग्न कर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय डाक से भेजना होगा। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले 44981 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें 39735 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 35512 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि 4223 परीक्षार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में जिले में कुल 44981 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 39735 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 35512 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि 4223 परीक्षार्थी फेल हो गए। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जहां मेधावी खुशी मना रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या मेंं परीक्षार्थी प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुर्नजांच व अंकों की पुर्नगणना का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं स्क्रूटनी के परीक्षार्थियों को कॉलेज से संपर्क कर अंक पत्र की प्रमाणित कर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित शुल्क के साथ फार्म 19 मई तक डाक से बोर्ड कार्यालय भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
निशा अस्थाना, डीआईओेएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें