फिरोजाबाद में बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गायल हो गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हादसा टूंडला-एटा मार्ग पर नगला दल के पास रात करीब 11 बजे हुआ। लोगों ने सड़क किनारे घायल युवक को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कराई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस सोशल मीडिया व आसपास के थानों, चौकियों पर फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास करा रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है।