फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को ठगने वाला गिरफतार

Mon, 29 Jun 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद के बेकार सखा नगर निवासी रत्नेश कुमार भदौरिया पुत्र नाहर सिंह निवासी ने स्वयं को चंद्रशेखर शिक्षण संस्थान में शिकोहाबाद ब्लाक का कोऑर्डिनेटर बताया। उसने गौरव शर्मा निवासी गुलाबबाड़ी को अरांव का कोऑर्डिनेटर बनाने के नाम पर 70 हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया । उसने गौरव से शिक्षक पद पर बेरोजगारों की भर्ती कराने को कहा। इस पर उसे शक हो गया। इसकी शिकायत गौरव ने एसडीएम चंद्रभानु सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार से की। इस पर दो बेरोजगारों ने मोबाइल फोन पर बात कर रत्नेश को बुला लिया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक एनजीओ के लिए कार्य करता है, जो स्वामी विवेकानंद शिक्षा कार्यक्रम चलाता है। बच्चों की शिक्षा के फार्म भरवाने के लिए प्रत्येक से 42 रुपये लिए थे। उसने इंद्रानगर फीरोजाबाद निवासी राजेश केसरी को अपना हेड तथा एनजीओ हेड सतीश कौशिक निवासी इलाहाबाद का बताया। पुलिस ने रत्नेश के कब्जे से 20 हजार की नकदी, लैपटॉप, भरे फार्म आदि बरामद किए हैं।

फोटो परिचय- थाना में पुलिस  रत्नेश कुमार भदौरिया से पूछताछ करती हुई। फोटो संख्या पी-101
बच्चों की शिक्षा के नाम पर पंजीकरण को भरवाये गये फार्म।  फोटो संख्या पी-102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें