फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 2000 घनमीटर की अनुमति की आड़ में 15 बीघा कृषि भूमि उजाड दी

Tue, 26 Sep 2023 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिरसागंज। सिरसागंज तहसील क्षेत्र के फतेहपुर कर्खा में मिट़्टी खनन के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। प्राइवेट बिल्डर द्वारा एक जनप्रतिनिधि की सिफारिश पर मिली महज 2000 घनमीटर की अनुमति की आड़ में करीब 15 बीघा भूमि से हजारों घनमीटर मिट्टी का खनन कर लिया। रात में पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें भी धोखा देने का प्रयास किया गया। जब पुलिस ने अनुमति मांगी तो प्राइवेट बिल्डर के कर्मचारी भाग निकले। पुलिस और राजस्व एवं खनन विभाग के अफसर मौके पर दौड़े। मौके पर एक जेसीबी सहित नौ डंफर पकड़े। तहसील प्रशासन ने बिल्डर सहित नौ डंफर चालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
खनन निरीक्षक मफतलाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डर को फतेहपुर कर्खा में लगभग 2000 घनमीटर मिट्टी खनन की अनुमति जारी की गई थी। लेकिन मौके पर लगभग 15 बीधा कृषि भूमि से हजारों धनमीटर मिट्टी खनन की आशंका है। हालांकि खनन निरीक्षक ने इस संबंध में तहसील प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। मौके से एक जेसीबी सहित नौ डंफर को अधिकारियों ने सीज कराया है। जबकि खनन में संलिप्त प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि देवराज, अतुल कुमार, पवन कुमार, राजवीर, लाखन, अवनीश, आकाश, भूरी आदि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि कार्रवाई के दौरान जेसीबी चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि का बड़ा रोल, सुबह भी अधिकारियों से की सिफारिश
इस पूरे खेल में एक जनप्रतिनिधि का अहम किरदार भी सामने आया है। जनप्रतिनिधि ने अपने पत्र पर पहले तो खनन की अनुमति दिलाई। इसके बाद खनन कर रहे ठेकेदार पर अपनी कृपा भी बरसाई। उनके कारण ठेकेदार ने हजारों घनमीटर की कृषि भूमि को कई दिनों से बंजर करता रहा। इतना ही नहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधि के बेटे ने अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई रोकने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें