फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Apr 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के उत्तम नगर सैलई में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला। युवक रात में मेला देखकर घर लौटा था। पुलिस ने शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। उत्तम नगर सैलई निवासी संदीप (26) शुक्रवार देर रात मेले से घर लौटा था। घर आने के बाद वह कमरे में चला गया। मां मछला और परिवार के अन्य सदस्य गर्भवती पत्नी अंजली को दिखाने के लिए सौ शय्या अस्पताल ले गए थे। सुबह करीब चार बजे जब मां अस्पताल से वापस लौटी और संदीप के कमरे में गई। वहां का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। संदीप पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। संदीप पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें